Published On : Mon, Sep 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कृत्रिम तालाबों का पानी फेंकने के पहले उस पर ट्रीटमेंट करें

Advertisement

– प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने मनपा को लिखा पत्र

नागपुर – तालाबों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए मनपा ने जगह-जगह कृत्रिम 10 की व्यवस्था की है. इन कृत्रिम तालाबों में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा पर मनपा इन कृत्रिम तालाबों के पानी को सीधे कहीं छोड़ नहीं सकेगी। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने इन तालाबों के पानी को ट्रीटमेंट करके डिस्पोजल करने को कहा ,है इस संबंध में मनपा को पत्र लिखकर सूचित किया गया है कि मनपा के शहर में कई जगह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है जहां गंदे पानी पर प्रक्रिया कर उस पानी का उपयोग किया जाता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने पर्यावरण को हानि न पहुंचे इसलिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है. इस गाइडलाइन पर सभी मनपा व नगर परिषद को अमल करना है.गणेशोत्सव के दौरान बड़े पैमाने पर तालाबों का पानी प्रदूषित होने का खतरा बना रहता है.एमपीसीबी ने मनपा को ईमेल भेजकर कृत्रिम तालाबों में जमा पानी जिसमें गणेश प्रतिमाएं विसर्जित होगी,उस पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में प्रक्रिया के बाद भी डिस्पोजल करने को कहा है. मनपा के संबंधित अधिकारियों को भी इस बारे में सूचित किया गया है

एमपीसीबी के निर्देश बाद मनपा प्रशासन ने एमपीसीबी नागपुर को सूचित किया है कि शहर के अंबाझरी, सोनेगांव, नाईक तालाब, गांधीसागर, फुटाला व शक्करदरा में गणेश मूर्तियों के विसर्जन पर पाबंदी लगाई गई है. इन जगहों पर कृत्रिम टैंकों की व्यवस्था की गई है.भक्तों को इसी टैंक में गणेश मूर्ति विसर्जित करनी होगी। हालांकि इस पर कितना अमल होगा इस बारे में कोई दावा नहीं किया जा सकता।

Advertisement

मनपा ने एमपीसीबी को यह भी सूचित किया है कि तालाबों को प्रदूषित होने से बचाने के उद्देश्य से बड़ी गणेश मूर्तियों को 4 फीट से ऊंची के विसर्जन के लिए कोराडी में विशेष व्यवस्था की गई है.क्रेन की सहायता से गणेश मूर्तियां विसर्जित करने का दावा मनपा की तरफ से किया गया है, एमपीसीबी नागपुर के अधिकारीयों ने यहां का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.