Published On : Sat, Feb 17th, 2018

सत्तापक्ष ने बनाई अस्थाई कामगार संघ

Advertisement

नागपुर: मनपा में सत्तापक्ष के नेतृत्व में पहले से ही एक कामगार संगठन सक्रिय होने के बावजूद भाजपा की ‘यंग ब्रिगेड’ ने मनपा के एक विशेष समुदाय के अस्थाई कामगारों के उत्थान हेतु एक और कामगार संगठन स्थापना करने की घोषणा भाजपा के नगरसेवक व नवनिर्मित नागपुर अस्थाई कामगार संघ के कार्याध्यक्ष अधिवक्ता धर्मपाल मेश्राम ने की।

मेश्राम ने जानकारी दी कि सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी की अनुमति से संघ की स्थापना की गई हैं।उक्त संगठन का अध्यक्ष पूर्व महापौर प्रवीण दटके,कार्यवाहक मंगेश गोसावी की नियुक्ति की गई। मनपा में एससी समुदाय के 4500 अस्थाई कामगार हैं। इसमें से 2000 संघ के सदस्य हैं।जल्द ही कामगार आयुक्तालय से पंजीयन के बाद कामगारों का पंजीयन शुरू किया जायेगा। इस संगठन के माध्यम से आर्थिक सह अल्प दर में घर सहित मनपा में स्थाई करवाने का प्रयास किया जायेगा।

मेश्राम के अनुसार वर्तमान यूनियन अस्थाई कामगारों को न्याय दिलवाने में असफल रही इसलिए उक्त संगठन की स्थापना की जरूरत महसूस हुई। संघ के मार्फत एससी अस्थाई कामगारों के हितार्थ सत्ताधारी पक्ष से संघर्ष करने की नौबत आई तो चूकेंगे नहीं। वर्तमान में 65 एवजदारो को उनके सेवा काल में निधन होने पर उनके वारिसदारो को नौकरी नहीं दी गई,उनके लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कामगारों को दी जाने वाली सामग्री प्रशासन की अव्यवस्था के कारण समय पर नहीं मिल रही हैं।

उल्लेखनीय यह हैं कि मनपा से बर्खास्त 17 कामगारों को पुनः सेवारत करने हेतु गत दिनों मुख्यमंत्री निवास के समक्ष भाजपा ओबीसी आघाडी के विदर्भ प्रमुख सुभाष घाटे के नेतृत्व में आत्मदाह करने की कोशिश की।इससे छुब्ध भाजपा ने घाटे को पदमुक्त कर नई सन्देश देने की कोशिश की हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.