Published On : Tue, Jan 24th, 2017

Video: नागपुर पुलिस का ‘तंत्र टेक एक्सपो’ 25 से 27 जनवरी तक

Advertisement


नागपुर:
नागरिकों के साथ पुलिस विभाग का समन्वय स्थापित करने के लिए नागपुर पुलिस इस वर्ष भी 25 से 27 जनवरी के बीच ‘तंत्र टेक एक्सपो’ आयोजित कर रही है। काटोल रोड स्थित पुलिस मुख्यालय के स्टेडियम में आयोजित इस त्रि-दिवसीय प्रदर्शनी में तकनीकी ज्ञान के जरिए पुलिस विभाग और नागरिकों के बीच समन्वय बनाने की जानकारी सामान्य जन के साथ पुलिस कर्मियों को भी दी जाएगी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) रंजनकुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी का लाभ आम नागरिकों के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी भी ले सकेंगे।

क्या होगा प्रदर्शनी में
– तमाम आधुनिक तकनीकी ज्ञान कि जिससे पुलिस और नागरिक मिलकर अपराध और अपराधियों पर लगाम लगा सकते हैं।
– प्रदर्शनी में 30 अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे और इन स्टॉलों के जरिए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, भारतीय दण्ड संहिता की जानकारी भी नागरिकों से साझा की जाएगी।
– प्रदर्शनी स्थल पर प्रतिदिन विविध स्पर्धाएं आयोजित होंगी और विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे।

Tantra-Tech-2

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.