Published On : Sun, Dec 12th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

6 ट्रको से 2200 लिटर डिझेल चोरी से ट्रान्सपोटरसो मे रोष

Advertisement

– 2 लाख रु.किंमत के डिझेल चोरी

वाडी– अमरावती महामार्ग स्थित वडधामना तकीया परिसर मे रात की रुके हुये 6 ट्रको से अज्ञात चोरो ने डिझेल की चोरी करणे की खबर प्रसारित होते ही क्षेत्र के ट्रान्सपोटर्स मे आक्रोश व चिंता निर्माण हुई.

ट्रान्सपोटर्स पदाधिकारी अखिलेश सिंह दवारा दिये जाणकारी के अनुसार अमरावती महामार्ग के वडधामना सर्व्हिस मार्ग के श्रीकृपा कॉम्प्लेक्स समक्ष रात को ट्रक के चालक ट्रक खडे कर सो गये.मध्य रात्री दरम्यान अज्ञात चोरो ने MH 40-BL 9521,CG-4-3204,MH40-8921,CG-04-1245,MH40-0143 के डिझेल टंकी से डिझेल निकलकर फरार हो गये.करीब 2200 लिटर डिझेल की चोरी की गई.जीसका बाजार मूल्य 2 लाख के करीब है.सुबह यह घटना उजागर होते ही ट्रक चालक व ट्रान्सपोटर्स संचालको मे खलबली मच गयी. सुबह वाडी पुलीस को सूचना मिलतेही घटना स्थल पहूंचे.

स्थिती का मुआयना किया.पंचनामा किया ट्रक चालको के बयान भी दर्ज किये.पुलीस ने अखिलेश सिंग के मारुतीया लॉजीस्टिक कार्यलय समक्ष लगाये गये cctv कॅमेरे की जांच की.ओर जांच मे जुट गयी है.यहा के ट्रान्सपोटर्स अखिलेश सिंग,प्रदीप मनीं,राजेश श्रीवास्तव,नंदकिशोर,मनोज गुप्ता ने बताया की इस घटना से ट्रान्सपोटर्स व चालक चिंताग्रस्त हुये है.

Advertisement

वाडी पुलीस रात को गस्त लगाने के बाद भी ऐसी घटना चिंतनीय है.इस के पूर्व भी ट्रको से सामुग्री चोरीयो की घटनाये घटी हुई है.इस परिसर मे पुलीस चौकी की मांग कितने दिनो से की जा रही है पर प्रशासन गंभीरता से नही ले रहा है.इस घटना की देखते हुये पुलीस प्रशासन तुरंत दोषीयो को पकडे व चौकी मामले मे भी विचार करणे की मांग उनहोणे की है.अब देखणा है की वाडी पुलीस किस प्रकार मामले को सुलझाती है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.