Published On : Sun, Sep 27th, 2020

नक़ली किन्नर कर रहे दुकानों से वसूली

Advertisement

– पुलिस प्रशासन नहीं कर रही कोई कार्रवाई

सावनेर- सावनेर शहर में बड़ी संख्या में शामिल नक़ली किन्नर अर्थात थर्ड जेंडर की गतिविधियों से शांति कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नक़ली किन्नर नशे की हालत में अश्लील हरकतें करने के साथ दुकानदारों एवं लोगों से जबरन वसूली पर उतर आये है। विरोध करने वाले दुकानदार को नक़ली किन्नरों की अश्लील भाषा और हरकतों से शर्मसार होना पड़ा।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ज्यादातर दुकानदार तो फजीहत से बचने के लिए नक़ली किन्नरों को पैसे दे देते है। खुले आम सड़क पर नक़ली किन्नर राहगीरों को अश्लील इशारे करते है। पुलिस पूरे वाकिए से मूकदर्शक बने रहते है। नक़ली किन्नरों से परेशान दुकानदारों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे चुके है। परंतु नक़ली थर्ड जेंडर की गतिविधियों पर पुलिस भी लगाम नहीं लगा पा रही है।

सावनेर शहर में नक़ली किन्नरों से परेशान दुकानदारों को अब इनसे निजाद दिलाने के लिए सावनेर पुलिस प्रशासन को इन नक़ली किन्नरों पर कार्रवाई करने की अत्यंत आवश्यक है लेकिन ऐसा करने के बजाय उनके दिनदहाड़े कारनामों का मजा ले रही।

Advertisement

व्यापारियों का कहना है कि ज्यादातर किन्नर साल में एक हद बार दिवाली के मौके पर आते है ,जिसे हम हसी खुशी पैसे दे भी देते है.अब तो यह नकली किन्नरों ने तो आतंक मचा रखा है । हफ्ते में बाजार के सभी दुकानों में आते है और पैसे मांगते है, अगर दुकानदार पैसे न दे तो उन्हें अश्लील गलिये ओर दुकानों में अश्लीलता करते है जिससे दुकानों में खड़े ग्राहक के साथ आये उनके बच्चों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है जबकि किन्नरों की हकीकत इससे बहुत अलग है।

नक़ली किन्नरों की गतिविधियों व कार्यशैली की बात करें तो इन दिनों सावनेर तहसील में किन्नरों के ७- ८ समूह (गिरोह) हैं। इन्होंने सावनेर शहर को ३,४ हिस्सों में बांट रखा है।

गिरोह के सदस्य नेग की बजाय बाजार में साप्ताहिक वसूली पर निकलते हैं। इन हकीकतों को जानने के बाद भी पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है।

सावनेर व्यापारियों ने Nagpur Today द्वारा पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द नक़ली किन्नरों पर कार्रवाई करने मांग की है,अन्यथा पोलीस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

– दिनेश दमाहे(9370868686)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.