Published On : Wed, May 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

लोड बढ़ने से उड़ रहे ट्रांसफार्मर, उत्तर नागपुर में अधिक घटनाएं

Advertisement

नागपुर. भीषण गर्मी के चलते सभी घरों, दूकानों, शो रूम्स, कार्यालयों में कूलर और एसी बड़े पैमाने पर शुरू हो गए हैं. इसके चलते ट्रांसफार्मरों में लोड बढ़ गया है. अत्यधिक लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. उत्तर नागपुर के कुछ इलाकों में ट्रांसफार्मर खराब होने के मामले अधिक हो रहे हैं.

एक बिजली कर्मचारी ने बताया कि अशोक बाजार और चौधरी चौक में बीते 3-4 दिनों में 5 ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं. उसने बताया कि गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मर पर लोड दोगुना हो गया है. इसके चलते खराबी आ रही है. बार-बार मरम्मत या ट्रांसफार्मर को बदलने की जरूरत पड़ रही है. स्टाफ की कमी के चलते भी सुधार कार्य आदि में दिक्कतें आ रही हैं.

जो तकनीकी स्टाफ है उस पर भी काम का लोड कई गुना बढ़ गया है. महावितरण हमेशा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और नये ट्रांसफार्मर लगाने का दावा करती रही है लेकिन उसकी पोल खुलती जा रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.