Published On : Mon, Aug 10th, 2020

30 सितंबर तक कैंसिल रहेंगी ट्रेन, रेलवे ने बताया वायरल लेटर का सच

Advertisement

देश भर की नियमित ट्रेनें 30 सितंबर तक नहीं चलेंगी की खबर को रेलवे ने गलत करार दिया है। ट्रेनें दर करने संबंधी रेल मंत्रालय का फर्जी आदेश सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। यह आदेश पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल प्रबंधन के पास भी पहुंच गया। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर आदेश को फर्जी बताया है।

90 और स्पेशल ट्रेनों को चलाने पर नहीं लगी मुहर
12 अगस्त के बाद 90 और स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना थी। इनमें हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस, सियालदह-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस समेत देशभर के कई रूटों की ट्रेनें शामिल थी। पर रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को चलाने पर मंजूरी की मुहर नहीं लगाई।

ट्रेनें कम होने से कंफर्म सीट मिलने में हो रही दिक्कत
रेलवे का मानना है यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से मौजूदा ट्रेनें ही पर्याप्त हैं। पर ट्रेनों की संख्या पहले की तुलना में काफी कम होने की वजह से स्पेशल ट्रेनों में अब कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। धनबाद से गुजरने वाली हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस में इस पूरे महीने सीट खाली नहीं है।

Advertisement

गुजरात व मुंबई की ट्रेन नहीं, काउंटर से लौट कैंसर के मरीज
गुजरात और मुंबई के लिए धनबाद होकर एक भी ट्रेन नहीं है। इस वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। खास तौर पर मुंबई में कैंसर का इलाज कराने जाने वाले यात्री रोजाना काउंटर से मायूस होकर लौट रहे हैं। बुकिंग कर्मचारियों के अनुसार रोजाना तकरीबन 25 से 30 कैंसर मरीज और उनके परिजन मुंबई मेल में टिकट बुक कराते थे। मार्च के अंतिम हफ्ते से ट्रेन बंद है जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.