Published On : Wed, Jun 23rd, 2021

इतवारी, रींवा के लिए बिलासपुर से शुरू हो रही रेल गाड़ियां

Advertisement

नागपुर – रेलवे ने देशभर में 660 यात्री गाड़ियों के परिचालन का ऐलान किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर से कई याड़ियां शुरू होने जा रही हैैं।

बिलासपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन 27 जून से बिलासपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बिलासपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08231 बिलासपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल दिनांक 27 जून से प्रत्येक रविवार को तथा गाड़ी संख्या 08232 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बिलासपुर दिनांक 28 जून से प्रत्येक सोमवार को आगामी सूचना तक चलेगी ।

गाड़ी संख्या 08231 बिलासपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी प्रत्येक रविवार को बिलासपुर से 08.45 बजे रवाना होगी तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले रायपुर स्टेशन में आगमन 10.25 बजे प्रस्थान 10.30 बजे, दुर्ग स्टेशन में आगमन 11.25 बजे प्रस्थान 11.30 बजे, राजनांदगाँव स्टेशन में आगमन 11.52 बजे प्रस्थान 11.54 बजे, गोंदिया स्टेशन में आगमन 13.25 बजे प्रस्थान 13.35 बजे होते हुये दूसरे दिन 07.40 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08232 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बिलासपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 15.40 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया स्टेशन में आगमन 09.25 बजे प्रस्थान 09.35 बजे, राजनांदगाँव स्टेशन में आगमन 10.55 बजे प्रस्थान 10.57 बजे, दुर्ग स्टेशन में आगमन 11.55 बजे प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर स्टेशन में आगमन 12.35 बजे प्रस्थान 12.40 बजे होते हुये 14.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के कुल 21 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

Advertisement

बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन 01 जुलाई से बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08229 बिलासपुर-पुणे दिनांक 01 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को तथा गाड़ी संख्या 08230 पुणे-बिलासपुर दिनांक 02 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को आगामी सूचना तक चलेगी।

गाड़ी संख्या 08229 बिलासपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को बिलासपुर से 11.20 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 09.05 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08230 पुणे-बिलासपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से 17.40 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 15.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाँव व गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.