Published On : Wed, Jan 2nd, 2019

छात्राओं को ‘मिशन साहसी’ के तहत दी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

Advertisement

आर.एस. मुंडले में एबीवीपी ने की पहल

नागपुर: एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) की ओर से महिला संरक्षण की शुरुआत 1 जनवरी से 3 जनवरी तक होगी. इसके तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देनेवाली ‘मिशन साहसी ‘ की शुरुआत हो चुकी है. इस कार्यक्रम का एक छोटासा भाग समझकर एबीवीपी द्वारा धरमपेठ स्थित आरएस मुंडले कॉलेज में इसका उद्घाटन किया गया.

इसमें प्रमुख रूप से आर.एस. मुंडले आर्ट्स व कॉमर्स कॉलेज के उपप्राचार्य मेजर डॉ. मोहन नगराळे मौजूद थे. प्रमुख मेहमान के रूप में महिला शिकायत निवारण केंद्र नागपुर ग्रामीण की पीएसआय मृणाल वंजारी भी मौजूद थी. इस दौरान पीएसआय मृणाल वंजारी ने प्रशिक्षणकर्ताओ को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ‘ मिशन साहसी ‘ की आज आवश्यकता है.

आज एबीवीपी ने एक कदम आगे चलते हुए ‘ मिशन साहसी ‘ की शुरुआत की है और उसी के माध्यम से सभी प्रशिक्षण ले रहे है. इस दौरान कॉलेज की छात्राएं समेत कॉलेज के प्रोफ़ेसर भी शामिल थे .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.