Published On : Sat, Oct 6th, 2018

पेट्रोल टैंकरों की मालगाड़ी में लगी आग

Advertisement

नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन में शनिवार तड़के करीब 4.15 बजे पेट्रोल के टैंकरों से लदी मालगीड़ में अचानक आग लग गई. गनीमत इस बात की रही कि आग पर समय रहते दमकल विभाग ने काबू पा लिया गया.

माना जा रहा है कि जिस टैंकर में आग लगी थी अगर वह भड़क उठती तो बेहद भीषण हादसा होने से कोई नहीं टाल सकता था. इससे पहले भी साल भर पहले इसी तरह डीजल ले जानेवाली मालगाड़ी की आग के खतरे के साए से गुजर चुकी है. इसी तरह कोयले की ढुलाई के दौरान भी आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं.

भले ही इस हादसे में किसी भी तरह की कोई हानी न हुई हो लेकिन एक बार फिर रेलवे के जरिए इंधनों की ढुलाई की सुरक्षा में बरती जानेवाली कोताही की पोल खुल जाती है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.