Published On : Sat, Mar 14th, 2015

लाखनी : ट्रेलर ने दुपहिया को मारी टक्कर, 1 मृत, 2 जख्मी

Advertisement


Lakhni Accident of Trailer  (3)
लाखनी (भंडारा)
। राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 6 के गडेगांव के समीप ट्रेलर ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में 1 की मौत तथा 2 गंभीर रूप से जख्मी हो गए. यह घटना गुरुवार 12 मार्च की दोपहर 4:45 बजे के करीब घटी. नादिरा अशोक दिनकर (40) मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटसाबरी निवासी रंजीत बोरकर (30), नादिरा अशोक दिनकर (40) अपने जमाई वरठी निवासी अमित वाघमारे (27) सहित दुपहिया सुपर स्प्लेंडर क्र. एम.एच.-36- एम -7292 से बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र से पैसे निकालने के लिए गए थे. पैसे निकालने के बाद वह लाखनी की ओर निकले. इसी दौरान साकोली की ओर जाने वाले ट्रेलर क्र. सी.जी.-07-सी.ए.5721 ने दुपहिया को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इसमें घटना में नादिरा दिनकर की मौत हो गई तथा अमित और रंजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गए. लाखनी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आगे की जांच पो.हवा. पुरुषोत्तम शेंडे और पो. नायक, मनोज ईलपाने कर रहे है.
Lakhni Accident of Trailer  (2)
Lakhni Accident of Trailer  (1)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.