Published On : Thu, Jun 13th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

फोन में हैं 2 Sim तो देना पड़ेगा एक्स्ट्रा चार्ज! TRAI नियम में कर सकती है बड़ा बदलाव

Advertisement

अगर आप अपने मोबाइल फोन में दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। आपको मोबाइल फोन में दो सिम कार्ड रखने के लिए एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI सिम कार्ड नियम पर कुछ बदलाव कर सकती है। इसलिए अगर आप फोन में दो सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए।

दरअसल कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि TRAI जल्द ही सिम कार्ड के नियमों में बदलाव कर सकती है। अगर बिना जररूत के कोई फोन में दो सिम कार्ड इस्तेमाल करता है तो उससे एक्स्ट्रा चार्ज लिया जा सकता है। मतलब अगर सिर्फ एक ही सिम इस्तेमाल करते हैं लेकिन, फोन में दो सिम लगे हुए हैं तो आपको एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ सकते हैं। ग्राहकों से यह चार्ज मंथली या फिर सालाना हो सकता है।

TRAI की तरफ से बन सकता है नया प्लान
आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि ट्राई की तरफ से मोबाइल ऑपरेटर्स से मोबाइल फोन और लैंडलाइन के लिए एक्स्ट्रा चार्ज लेने का प्लान बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मोबाइल ऑपरेटर्स इसकी भरपाई ग्राहकों से कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने एक सिम को डीएक्टिवेट रखते हैं तो आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है।

मोबाइल ऑपरेटर्स सिम बंद नहीं कर रहे
Tari की मानें तो जिन यूजर्स ने लंबे समय से अपने सिम कार्ड को एक्टिव नहीं किया है उनके नंबर को मोबाइल ऑपरेटर्स बंद नहीं कर रहे हैं। मोबाइल नंबर बंद करके मोबाइल ऑपरेटर्स अपना यूजर बेस नहीं कम करना चाहए। जबकि नियम यह है कि अगर कोई सिम कार्ड लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं किया गया है तो उसे ब्लैकलिस्ट करके बंद कर देना चाहिए। ऐसे में ट्राई की ओर से मोबाइल ऑपरेटर्स पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

Advertisement

रिपोर्ट की मानें तो इस समय मोबाइल नंबर की काफी समस्या हो रही है। माना जा रहा है कि ज्यादातर यूजर्स अपने फोन में दो सिम इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसमें ज्यादातर लोग सिर्फ एक सिम ही एक्टिव रखते हैं। जबकि दूसरा सिम कभी कभार ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में मोबाइल नंबर्स पर एक्स्ट्रा चार्ज लेने का प्लान बनाया जा सकता है।

219 मिलियन से ज्यादा नंबर इनएक्टिव
ट्राई के आंकड़ों की मानें तो इस समय करीब 219 मिलियन से ज्यादा मोबाइल नंबर लंबे समय से एक्टिव नहीं हैं। ये सभी मोबाइल नंबर्स ब्लैक लिस्ट कैटेगरी में शामिल किए गए हैं। आपको बता दें कि यह कुल मोबाइल नंबर का 19 फीसदी है जो एक गंभीर समस्या है। सरकार की तरफ से मोबाइल ऑपरेटर्स को मोबाइल नंबर की सीरीज जारी की जाती है। ट्राई की मानें तो मोबाइल नंबर एक सीमित मात्रा में मौजूद हैं और ऐसे में सही तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.