Published On : Thu, Apr 6th, 2017

TRAI का जियो को बड़ा झटका, समर सरप्राइज स्कीम वापस लेने का आदेश

Advertisement

टेलिकॉम रेग्युलेटर TRAI ने रिलांयस जियो को बड़ा झटका दिया है। TRAI ने जियो को समर सरप्राइज ऑफर वापस लेने का आदेश दिया है। उधर, TRAI के इस फैसले के बाद रिलायंस जियो ने यह ऑफर वापस लेने का फैसला किया है। जियो के मुताबिक जो कस्टमर्स इस स्कीम के लिए सब्सक्राइब कर चुके हैं, वे इसके मेंबर बने रहेंगे। साफ कर दें कि आप जियो प्राइम की मेंबरशिप 15 अप्रैल तक ले सकते हैं उस पर ट्राई ने किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई है।

क्या है समर सरप्राइज ऑफर?

रिलायंस ने 31 मार्च को जियो यूजर्स को सरप्राइज देते हुए प्राइम मेंबर बनने की तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। इसके साथ ही समर सरप्राइज ऑफर भी लॉन्च किया था। इस ऑफर के तहत 15 अप्रैल तक 99 रुपये में प्राइम मेंबरशिप लेने और पहला रिचार्ज 303 रुपये या उससे अधिक कराने पर अगले 3 महीने तक जियो की पहले जैसी फ्री सर्विसेज इस्तेमाल की जा सकती थीं। हालांकि ट्राई की आपत्ति के बाद जियो ने इस स्कीम को वापस लेने का फैसला किया है। अगर आपने अभी तक इस स्कीम के लिए सब्सक्राइब नहीं किया है, तो अब आप इसके फायदे नहीं ले पाएंगे।

बाकी कंपनियां करती रही थीं विरोध

जियो ने जब से अपनी फ्री डेटा सर्विस शुरू की थी तबसे ही बाकी सर्विस प्रोवाइडर इस तरह के ऑफरों का विरोध कर रहे थे। हालांकि बाकी कंपनियों ने भी जियो के डेटा पैक से टक्कर लेने के लिए कई तरह के सस्ते डेटा प्लान लॉन्च किए हैं। इतना ही नहीं जियो के समर स्पेशल ऑफर से टकराने के लिए आइडिया ने 3 महीने के लिए 10 जीबी डेटा के साथ ‘डेटा जैकपॉट’ ऑफर की शुरुआत कर दी है।

Advertisement

ऐसा माना जा रहा था कि 31 मार्च तक जियो प्राइम लेने वाले कस्टमर्स की संख्या कम रहने के कारण जियो ने प्राइम मेंबर बनने के लिए 15 और दिनों का और समय दिया था और साथ ही समर सरप्राइज ऑफर के जरिए भी कस्टमर्स को लुभाने की कोशिश की थी। जियो ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह ट्राई के आदेश को मानते हुए 303 रुपये में तीन महीने तक फ्री सर्विस वाला ऑफर वापस ले रही है। कंपनी ने साफ किया कि वह कस्टमर्स जो समर सरप्राइज स्कीम के लिए अप्लाइ कर चुके हैं उनके लिए 3 महीने तक फ्री सेवाएं जारी रहेंगी

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.