Published On : Sat, Jan 27th, 2018

चालान की बजाये पैसे की डिमांड करने वाला ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित

Advertisement


नागपुर: ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर चालान देने की बजाये पैसे लेकर सेटिंग करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। भुजंग थाटे नामक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा पैसे लेने वाला वीडिओ सोशल मीडिया में वायरल हो गया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। शहर के कॉटन मार्केट चौक पर तैनात भुजंग ने सिग्नल तोड़ने के जुर्म में दो महाविद्यालय में पढ़ने वाले युवकों को पकड़ा। जिसके बाद वो उन्हें ट्रैफिक बूथ पर ले गया। सामने आये वीडिओ में दिखाई देता है की भुजंग किस तरह युवको से डील करता है। वह उन्हें समझाता है की ट्रैफिक के जिस नियम का उल्लंघन उन्होंने किया है जिसके लिए उन्हें पांच सौ रूपए का चालान भरना पड़ेगा। लेकिन अपने पांच सौ रूपए बचाने के लिए वो दो सौ रूपए उन्हें दे और मामले को रफ़ा दफ़ा करवा ले।

युवकों ने भुजंग को दो सौ रूपए दिए इसी बीच किसी ने इस वाकये को अपने मोबाइल फ़ोन में कैद कर लिया। देखते देखते यह वीडिओ शहर भर में सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.