Published On : Tue, Jul 13th, 2021

नागपुर में व्यापारियों द्वारा बड़ा मल्टी ट्रेड लाॅजीस्टिक हॅब विकसित होना चाहिये: नितीन गडकरी

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की शीर्ष एवं अग्रणी संस्था नाग विदर्भ चंेंबर आॅफ काॅमर्स ने केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नितीनजी गड़करी के मार्गदर्शन द्वारा व्यापारी समुदाय की आर्थिक गतिविधयां एवं उनका मानसिक बल व साहस बढ़ाने हेतु दि. 11 जुलाई 2021 को फेसबुक आॅनलाईन द्वारा सेमिनार का आयोजन किया।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने माननीय श्री नितीनजी गड़करी को चेंबर की गतिविधियों की जानकारी देते हुये कहा कि चेंबर ने हमेशा ही व्यापारिक हितों के साथ-साथ जनमानस के हितार्थ कार्य किया हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उन्होंने चेंबर की ओर छोटे व मझोले व्यापारियों को MSME के दायरे में शामिल करने हेतु श्री नितीनजी गड़करी का हार्दिक अभिनंदन व धन्यवाद दिया। साथ ही माननीय नितीनजी गडकरी कोरोना महामारी के संकट भी अभूतपूर्व कोरोना यौद्धा के रूप में कार्य करते हुये देश में आॅक्सीजन ट्रेन चलावायी तथा नागपुर में रेमेडिसिवीर इंजेक्शन का वर्धा जिले में उत्पादन शुरू करवाने हेतु भी धन्यवाद दिया। जिसके कारण जरूरतमंद मरीजों को आॅक्सीजन व रेमेडिसिवीर इंजेक्शन समय पर उपलब्ध सके।

माननीय श्री गड़करीजी ने व्यापारी समुदाय का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि उनका सपना नागपुर को स्वच्छ, सुंदर व आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ बनाने का है जिसके तहत नागपुर में 160 के खेल के मैदान एवं 250 ग्रार्डन बनाने की योजना है तथा नागपुर एक बड़ा मल्टी ट्रेड लाॅजीस्टिक हॅब बनने की राह पर है। उन्होंने बताया कि विदर्भ में जल्द ही नागपुर से ब्राडगेज मेट्रो शुरू करने की योजना भी कार्य किया जा रहा है। ब्राडगेज मेट्रो नागपुर से अमरावती, रामटेक, वर्धा इत्यादि शहरों तक चलेगी जिसमें पैसेंजर डिब्बे के साथ 2 मालवाहक डिब्बे भी होंगे। जिससे छोटे व्यापारी कम लागत मंे आसानी से अपना सामान नागपुर के आजु-बाजु के शहरों में ले जा सकेंगे। नागपुर में ड्राय सेटेलाइट पोर्ट बनाने एवं नागपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशलन दर्जा दिलाने की योजना पर भी कार्य शुरू है। नागपुर में अधिकांश सड़को पर चैड़ीकरण का कार्य शुरू है। उन्होंने अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया को सुझाव दिया कि चेंबर के नेतृत्व में नागपुर खुदरा एवं होलसेल बाजारों के इंफ्रा स्ट्रक्चर में भी सुधार किया जाना चाहिये तथा नागपुर के चारों दिशाओं के रिंग रोड के आस-पास इस तरह के बाजारों को विकसित किया जाना चाहिये तथा साथ ही ट्रांसपोर्ट सुविधाओं का स्थानांतरण भी वहीं करना चाहिये। जिससे व्यापारियों को व्यापार करने के लिये अधिक जगह के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट सुविधा भी एक ही जगह आसानी से उपलब्ध हो जायेगी।

उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा डिजीटल माध्यमों का उपयोग कर नागपुर के व्यापार व उद्योग का विकास करे तथा चेंबर के नेतृत्व में सभी व्यापार संगठनों ने आगे आकर शहर के बाहर सभी रिटेल व होलसेल बाजारों के लिये लाॅजीस्टिक हॅब, होलसेल बाजारों के स्थानांतरण एवं ट्रांसपोर्ट प्लाजा बनाने के लिये जगह का चयन करे। उन्होंने चेंबर के पुर्व अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतियाजी से कहा कि नागपुर के व्यापारिक विकास हेतु उन्होंने सभी व्यापार संगठनों के साथ चेंबर के नेतृत्व में कारगर कदम उठाने चाहिये। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे व्यापारी लाॅजीस्टिक हॅब, बाजारों के स्थानांतरण और ट्रांसपोर्ट प्लाजा के लिये जगह दिलाने में महानगरपालिका, NIT तथा राज्य सरकार के माध्यम से हरसंभव मदद करेंगे।

Advertisement

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने कहा वे कि जल्द ही श्री गड़करीजी द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल करते हुये नागपुर में व्यापारी हब बनाने हेतु श्री बी.सी. भरतियाजी के नेतृत्व में उनके समक्ष रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। उन्होनें श्री नितीनजी गड़करी से खाद्य तेल आयात पर डयुटी बढ़ाकर स्वदेशी खाद्य तेल व्यवसायियों को राहत देने का निवेदन किया। इस पर श्री नितीनजी गड़करी ने कहा कि सरकार ने पहले ही स्वदेशी खाद्य तेल व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लेकर सस्ते खाद्य तेल के आयात पर import डयुुटी बढ़ाई गयी है और आवश्कता पढ़ने आयात शुल्क और अधिक बढ़ाने पर भी विचार किया जायेगा। उन्होंने को रेल्वे की छत्न्ब्ब् समिती में चेंबर की ओर से IPP श्री हेमंतजी गांधी को प्रतिनिधीत्व दिलाने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम संचालन व आभार प्रदर्शन चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने किया।

सेमिनार में चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – अश्विन मेहाड़िया, पुर्व अध्यक्ष – कैलाशचंद्र अग्रवाल, प्रफुलभाई दोषी, बी.सी. भरतियाजी, जगदीशजी बंग, हेमंतजी खुंगर, दिपेन अग्रवालजी, IPP – हेमंतजी गांधी, अर्जुनदास आहुजा, फारूखभाई अकबानी, संजय के. अग्रवाल, सचिव – रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, जनसंपर्क अधिकारी – राजवंतपाल सिंग तुली, कार्यकारिणी सदस्य – राजन अग्रवाल, प्रभाकर देशमुख, संतोष काबरा, विरेन्द्र चांडक, अमित रमेश अग्रवाल, सुनिल भाटिया व नटवर पटेल ने भाग लिया तथा बड़ी मात्रा में व्यापारी भाईयों ने श्री नितीनजी गड़करी के मार्गदर्शन का लाभ लिया।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा उपाध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.