Published On : Sat, Aug 16th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

व्यापार एवं उद्योग जगत ने जीएसटी में सुधार लाने की प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा का किया स्वागत

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी में व्यापक सुधार की घोषणा को देश के व्यापारिक समुदाय ने जोरदार सराहना दी है। व्यापारियों का मानना है कि यह आम नागरिकों पर कर बोझ को कम करने और खपत को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। रोज़मर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी घटाने और कर स्लैब को सरल बनाने का यह कदम छोटे व्यापारियों, एमएसएमई और खुदरा क्षेत्र के लिए बेहद फायदेमंद होगा तथा त्योहारों के मौसम से पहले अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने की दूरदर्शी घोषणा का स्वागत करते हुए भाजपा सांसद एवं कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह साहसिक कदम भारत के व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। प्रस्तावित जीएसटी दरों का युक्तिकरण, विशेषकर आवश्यक और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर में कमी, सीधे आम नागरिकों को लाभ पहुंचाएगी, क्रय शक्ति बढ़ाएगी और छोटे व्यापारियों एवं एमएसएमई को अत्यंत आवश्यक राहत प्रदान करेगी।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया ने कहा कि यह सुधार कर संरचना को सरल बनाएगा, अनुपालन के बोझ को कम करेगा और सरकार के ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस तथा ईज़ ऑफ़ लिविंग के एजेंडे को और मजबूत करेगा। बढ़ती अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं के अनुरूप जीएसटी को ढालकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर समावेशी विकास, घरेलू व्यापार सशक्तिकरण और भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।

देशभर का व्यापारिक समुदाय इस ऐतिहासिक निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है और त्योहारों के मौसम से पहले इसके सुचारू और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार के साथ सक्रिय सहयोग करने को तत्पर है — कहा व्यापारी नेताओं ने

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.