Published On : Sun, Mar 8th, 2015

शिरजगांव : ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 25 मजदूर घायल

Advertisement


देउरवाडा-काजली पर दुर्घटना

शिरजगांव (अमरावती)। शिरजगांव कसबा के देऊरवाडा से काजली ग्राम के बीच खेत मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिससे 25 मजदूर घायल हो गये. जिनमें से 13 मजदूरों की हालत नाजूक बताई जा रही है. संतरा तोडऩे के काम के लिए मजदूरों से भरी यह ट्रैक्टर ट्राली शनिवार की सुबह देउरवाडा से काजली ग्राम जा रही थी, तभी अचानक चालक का संतुलन छुट जाने से ट्रैक्टर ट्राली सडक़ किनारे पलट गई. सूचना पर लोगों ने तत्काल घायलों को चांदुर बाजार अस्पताल में भरती किया. यहां प्राथमिक इलाज देने के बाद उन्हें अमरावती जिला अस्पताल में रेफर किया. यहां घायलों का इलाज चल रहा है.

घायलों में अरविंद अवसरमोल, गजानन अवसरमोल, सागर अवसरमोल, हितेश वानखडे, सागर अवसरमोल, संजय अवसरमोल, राजेश अवसरमोल, सुदाम बोकडे, ज्ञानेश्वर वानखडे, धनराज अवसरमोल, यशवंत अवसरमोल, दिलीप मनोहरे, दादाराव वानखडे, अरविंद वानखडे, भीकु वाकोडे समेत अन्य का समावेश है.

Tractor Overturn

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.