Published On : Thu, Dec 25th, 2014

उमरखेड : ट्रैक्टर ने बालक को उड़ाया, मौत

Advertisement


उमरखेड (यवतमाल)।
यहां के विडुल-देवसरी रोड पर तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने 12 साल के बालक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे उसकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. यह घटना बुधवार रात 7:30 बजे के करीब घटी.

प्राप्त के जानकारी के अनुसार विडुल निवासी विजय मारोती रायठक विडुल-देवसरी मार्ग पर किनारे से चल रहा था. इसी दौरान अचानक तेज रफ़्तार से आ रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर एम.एच. 29 व्ही 4717 ने विजय को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे विजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना की शिकायत फरयादी मृतक की बुआ रत्ना भारत पातोड़े ने पुलिस में दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक तुकाराम मारोती शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है.

गौरतलब है कि, यह घटना घटने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हुआ था. उमरखेड पुलिस ने जाँच कर रात 12:00 बजे के करीब आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 304 (अ) के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जाँच मधुकर राठोड (जमादार) कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.