Published On : Fri, Feb 6th, 2015

कोंढाली : पेड़ से टकराई ट्रैक्स, 6 जख्मी

Advertisement

Car crashed into tree
कोंढाली (नागपुर)। शिबाना फार्म हाउस के समीप कोंढाली से काटोल की ओर यात्रियों से भरी ट्रैक्स कार पेड़ से जा टकराई. इस घटना में 6 यात्री जख्मी हुए है. यह घटना गुरुवार 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे के करीब घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंढाली से ट्रैक्स क्र. एम.एच.26 इ.1660 काटोल की ओर जा रही थी. इसी दौरान शिबाना फार्म हाउस के करीब ट्रैक्स में तांत्रिक समस्या आने से गाड़ी लहराई जिससे ट्रैक्स अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इस घटना में 6 लोग जख्मी हुए है. जख्मियों में गोपाल मुंगभाने (27) पांझरा निवासी, दुर्गा जानकराव उईके (25) रिधोरा निवासी, चालक विशाल महादेव पंधराम (25) नांदोरा निवासी, अनकसा रामराव मडके (50)  नरखेड, वासुदेव बेसेकर (40) जामगड, चन्दन पवार (31) नरखेड निवासी का समावेश है जख्मियों को प्राथमिक आरोग्य केंद्र कोंढाली में भर्ती किया गया लेकिन गोपाल, दुर्गा, विशाल की हालत नाजुक होने से उन्हें नागपुर मेडिकल में रेफर किया गया. आगे की जांच कोंढाली पुलिस कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.