Published On : Mon, Oct 23rd, 2017

पटाखे के विवाद में मुन्ना ने यादव परिवार पर किया हमला

Advertisement

नागपुर: कामगार कल्याण महामंडल के अध्यक्ष मुन्ना यादव पर उन्हीं के रिश्तेदार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मुन्ना यादव और उनके परिवार पर हमला करने का आरोप है, जिसमें एक ही परिवार के महिला समेत चार से पांच लोग घायल हो गए। हमला तलवार से किया गया है। बंदूक भी निकाली गई थी। घटना में मंगल यादव, पापा यादव, गब्बर यादव, मंजू यादव और अनिश मुदलीयार घायल हो गए हैं। उन्हें मेडिकल लाया गया।
– मुन्ना यादव को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। वर्तमान में मुन्ना यादव कामगार कल्याण महामंडल के अध्यक्ष हैं तथा उनकी पत्नी लक्ष्मी यादव पार्षद हैं। मुन्ना यादव का भाई मंगल यादव राष्ट्रवादी कांग्रेस में हैं। दोनों परिवार पड़ोस में ही रहते हैं।

– रिश्तेदार होने के बावजूद उनमें कांटे की टक्कर है। दोनों परिवाराेें के लोग विविध राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हैं। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के दौरान मंगल यादव का परिवार भाईदूज मना रहा था। इसके लिए उनकी बहन मंजू यादव भी वहां पर आई थी।

Gold Rate
May 02- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

– जब मंजू भाइयों को टीका लगा रही थीं, तभी मुन्ना यादव के पुत्र करण और अर्जुन पटाखे जला रहे थे।

मुन्ना यादव के दोनों पुत्र भी घायल
घटना को लेकर दोनों परिवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। मुन्ना यादव के अनुसार जब उनका पुत्र पटाखे जला रहे थे, तभी मंगल यादव और पापा यादव ने उनके बच्चों की पिटाई कर दी। इससे माहौल बिगड़ गया। घटना में मुन्ना यादव के पुत्र करण और अर्जुन भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें धंतोली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement