Published On : Sun, Oct 14th, 2018

युवक कांग्रेस की ओर से बेरोजगारी के खिलाफ मशाल मार्च

Advertisement

नागपुर: देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ शहर युवक कांग्रेस की ओर से मशाल मार्च निकाला गया. मोर्चे में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. युकां के राष्ट्रीय सचिव बंटी शेलके के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष कुणाल राऊत, अजीत सिंह, तौसीफ खान के नेतृत्व में मशाल जलाकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये गए. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने देश के 2 करोड़ युवाओं को हर वर्ष रोजगार देने का वादा किया था लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश के शहर व गांव का युवा बेरोजगार है. वह रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है.

जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का दावा जुमलेबाजी साबित हुआ है. उलट नोटबंदी जैसे निर्णयों से देश में लाखों युवा बेरोजगार हो गये हैं. यह सरकार केवल कुछ अमीर उद्योगपतियों के लाभ का ही काम कर रही है.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मोदी ने देश की जनता को मन की बात में उलझा कर रखा है. लाखों बेरोजगार युवा हाथों में डिग्री लिए घूम रहे हैं लेकिन यह सरकार ध्यान नहीं दे रही है.

आंदोलन में भूषण मरस्कोल्हे, रोहित खैरवार, राकेश निकोसे, स्वप्निल ढोके, अजहर शेख, सौरभ शेलके, शाहबाज खान चिश्ती, अतुल मेश्राम, शाहनवाज शेख, मोहम्मद फैजान, राकेश इखार, आदिल शेख, हेमंत कातुरे, स्वप्निल बावनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

Advertisement
Advertisement
कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन नौटंकी - बावनकुले #NagpurNews #MaharashtraNews #BJP #studentprotest

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन नौटंकी - बावनकुले #NagpurNews #MaharashtraNews #BJP #studentprotest

संजय राउत का सरकार पर तीखा हमला #maharashtranews #delhi #vidarbhannews #nagpurnews #updatenews

संजय राउत का सरकार पर तीखा हमला #maharashtranews #delhi #vidarbhannews #nagpurnews #updatenews

प्रेम प्रसंग बना खूनी विवाद! #NagpurNews #Crime #LoveAffair #police #NewsUpdate #attempttomurder

प्रेम प्रसंग बना खूनी विवाद! #NagpurNews #Crime #LoveAffair #police #NewsUpdate #attempttomurder

समृद्धि महामार्ग पर मौत का तांडव! #samruddhimahamarg #NagpurNews  #RoadAccident #Accident #fire

समृद्धि महामार्ग पर मौत का तांडव! #samruddhimahamarg #NagpurNews #RoadAccident #Accident #fire

काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र बचाने की मांग #NagpurNews #Democracy #CandleMarch #wangchuk #Congress

काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र बचाने की मांग #NagpurNews #Democracy #CandleMarch #wangchuk #Congress

कबाड़ से छात्रों ने बनाई ईवी रेसिंग कार

कबाड़ से छात्रों ने बनाई ईवी रेसिंग कार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges