
दो दोस्तों के बीच चल रही हंसी-ठिठोली अचानक मौत में बदल गई।
मृतक की पहचान अवदेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी कर्मचारी नेग्गी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मजाक में निकाला चाकू… और चली गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बार के अंदर दोनों कर्मचारियों के बीच मजाक चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर काउंटर के नीचे रखा ऑटोमैटिक चाकू निकाला और मजाक में अवदेश की तरफ फेंक दिया।
लेकिन अगले ही पल सब कुछ बदल गया।
चाकू सीधे अवदेश कुमार की छाती में जा धंसा।
गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बार में मचा हड़कंप
घटना के बाद टोक्यो बार में अफरा-तफरी मच गई।
कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच दहशत फैल गई। कुछ मिनट पहले तक साथ हंसने वाले दोस्त अचानक मौत और गिरफ्तारी के बीच खड़े नजर आए।
“मजाक” कभी-कभी मौत बन जाता है
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि छोटी सी लापरवाही भी कितनी भारी पड़ सकती है।
एक पल की बेपरवाही ने एक युवक की जिंदगी छीन ली, जबकि दूसरे को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
आरोपी हिरासत में, जांच जारी
सूचना मिलते ही सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नेग्गी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मामला सिर्फ हादसा था या लापरवाही से हुई हत्या।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




