Published On : Fri, Mar 1st, 2019

छठवें वेतन आयोग के लिए मनपा शिक्षक-कर्मियों ने मुंडवाया सिर

Advertisement

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी छठवें वेतन आयोग का बकाया देने में मनपा प्रशासन द्वारा की जा रही आनाकानी से नाराज मनपा शिक्षक और कर्मियों ने विभिन्न जगहों पर मुंडन आंदोलन शुरू किया.

इसकी शुरुआत शिक्षकों ने अध्यापक भवन से की. यहां शिक्षकों में से लगभग ३ दर्जन शिक्षकों ने मुंडन किया. साथ ही मनपा मुख्यालय में कर्मचारी यूनियन कार्यालय के सामने ३ दर्जन और कर्मी मुंडन करने की घोषणा कर चुके हैं. इसके बाद संविधान चौक पर धरना दिया जाएगा, यहां भी कर्मी मुंडन करेंगे.

याद रहे कि मनपा कर्मियों को छठवें वेतन आयोग की सिफ़ारिशों के अनुसार अच्छा खासा बकाया लंबित है. इसके साथ ही सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने में मनपा प्रशासन आनाकानी कर रहा है. आयुक्त ने गुरुवार को स्थाई समिति को वर्ष २०१८-१९ का संशोधित और वर्ष २०१९-२० का प्रस्तावित बजट पेश किया. जिसमें कर्मचारियों की मांगों को सीरे से नज़रअंदाज किया. आयुक्त ने साफ़ कहा कि बजट में कर्मियों के बकाया और सातवें वेतन आयोग की सिफारिश का जिक्र नहीं है. इस मसले पर उनेहोंने गेंद मनपा सभा और महापौर के पाले में डाल दी.

Advertisement

उक्त मांगों को लेकर यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. तब उन्होंने ठोस आश्वासन दिया था. इसके बाद मुख्यमंत्री और मनपा प्रशासन मसला टालते रही. मुख्यमंत्री और मनपा प्रशासन से नाराज यूनियन ने मुंडन आंदोलन के संकेत भी दिए थे, लेकिन मुख्यमंत्री और मनपा प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. इस आंदोलन का नेतृत्व शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश गवरे, कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र टिंगणे , गौतम गेडाम, देवराव मांडवकर आदि कर रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.