Published On : Fri, May 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

RTMNU : आज तय होगी परीक्षा पद्धति, विवि ने बुलाई विद्वत परिषद की आपात बैठक

Advertisement

नागपुर. आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा भले ही ग्रीष्म सत्र परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई हो लेकिन परीक्षा की पद्धति को लेकर अब भी संभ्रम की स्थिति बनी हुई है. परीक्षा पद्धति तय करने के लिए 20 मई को विद्वत परिषद की आपात बैठक बुलाई गई है. उम्मीद की जा रही है कि इसमें परीक्षा पद्धति को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

पिछले महीनेभर के घटनाक्रम के बाद विवि प्रशासन ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर ग्रीष्म सत्र की परीक्षाओं की तिथि जारी की लेकिन पूरा टाइम टेबल और परीक्षा की पद्धति घोषित नहीं की गई. पिछली बार जब विवि ने अधिसूचना जारी की थी तो उसमें प्रात्यक्षिक परीक्षा ऑफलाइन और लिखित परीक्षा ऑनलाइन लेने का निर्णय लिया गया था लेकिन उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री द्वारा ऑनलाइन परीक्षा पर सहमति नहीं दर्शाने के बाद विवि ने अधिसूचना को स्थगित कर दिया था. साथ ही प्रात्यक्षिक परीक्षा भी नहीं हो सकी थी.

बहुप्रश्न पद्धति पर हो सकता है विचार
राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों ने परीक्षा और पद्धति दोनों की घोषणा कर दी है, जबकि नागपुर विवि काफी पिछड़ गया है. यही वजह है कि अब छात्रों की नजर शुक्रवार को होने वाली विद्वत परिषद की बैठक पर लगी हुई है. जानकारों की मानें तो विवि प्रशासन उच्च शिक्षा मंत्री के निर्णय के खिलाफ नहीं जा सकता. इस हालत में ऑफलाइन परीक्षा पर सहमति बन सकती है.

फिलहाल विवि ने लिखित परीक्षा यानी 3 घंटे की परीक्षा के लिए पूरी तैयारी नहीं की है. यही वजह है कि ऑफलाइन में भी बहुप्रश्न पद्धति को अपनाया जा सकता है. इससे एक ओर जहां छात्रों का टेंशन कम होगा वहीं दूसरी ओर विवि के लिए समय पर परिणाम घोषित करने में भी आसानी हो सकती है. दरअसल देरी से परीक्षा होने के कारण विवि के लिए परिणाम घोषित करने को लेकर भी चुनौती होगी. तमाम तरह के मुद्दों पर विचार कर बैठक में निर्णय लिया जा सकता है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.