नागपुर: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेलिशॉप – मोतीबाग रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में श्रावण मास के उपलक्ष में राम चरित्र मानस अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है।
रामायण पाठ की शुरुवात शनिवार को सुबह 11 बजे अष्ट धातु की डेढ फिट ऊँची अभिषेक विग्रह के अभिषेक के साथ होगी। तत्पचात विभिन्न रामायण मंडलो के प्रतिनिधि संगीतमय अखंड रामायण का पाठ करने में शामिल होंगे।
अखंड रामायण पाठ की समाप्ति रविवार को दोपहर 12 बजे होगी। तत्पश्चात हनुमान चालीसा वाचन व महाआरती होगी।
उसके पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। प्राचीन श्री शिवमंदिर अखंड रामायण आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तगण व रामायण मंडलो से इस आयोजन में शामिल होकर पुन्यप्रासाद लेने का आग्रह किया है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





