Published On : Sat, Dec 9th, 2017

एसएनडीएल के खिलाफ शिकायत करने, नागपुर शहर सुधार समिति ने नागरिकों को बांटे फॉर्म

Advertisement

SNDL Nagpur
नागपुर: शहर में बिजली वितरण करनेवाली कंपनी एसएनडीएल के खिलाफ शहर के नागरिक आसानी से शिकायत कर सकें, इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर नागपुर शहर सुधार समिति (केंद्रीय ग्रामसभा) की ओर से प्रबोधनकार खराटे (उर्फ़ मधुकरजी खोड़े ) महाराज के हाथों सैकड़ों शिकायत के फॉर्म का मुफ्त में वितरण नागरिकों को किया गया. भांडे प्लॉट चौक स्थित अष्टविनायक लॉन में यह आयोजन किया गया था. इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण राऊत, मनपा विरोधी पक्ष नेता तानाजी वनवे, गुरुदेव सेवा मंडल के प्रभारी ज्ञानेश्वर रक्षक, प्राचार्य देवेंद्र राऊत, डॉ. प्रमोद माडवे, रामरावजी चोपड़े और बड़ी तादाद में नागरिक मौजूद थे.

इस दौरान प्रवीण राऊत ने बताया कि अवैध बिल, फॉल्टी मीटर के द्वारा नागरिकों को फ़ंसाना, मीटर टेस्टिंग के नाम से अवैध वसूली, कोर्ट के आदेश के बिना बिजली काटना, करारनुसार 5.7.5 के नियमानुसार शहर के अच्छे मीटर निकालकर बदलना, शहर के नागरिकों की इन बढ़ती शिकायतों को लेकर नागपुर शहर सुधार समिति ने फॉर्म नागरिकों में वितरित किए हैं. इस आवेदन में ग्राहकों को नाम, पता, फ़ोन नंबर, शिकायत का विषय लिखना होगा. उसके बाद उसकी ज़ेरॉक्स निकालकर एक आवेदन एसएनडीएल कार्यालय में देनी होगा और उसके बाद उस कार्यालय से अपनी कॉपी पर रिसिव्ड और उनके कार्यालय से कंपनी की मुहर लेनी होगी. राऊत ने नागरिकों से कहा है कि अगर एसएनडीएल यह शिकायत नहीं लेती है तो वे इस शिकायत आवेदन को सीधे गड्डीगोदाम स्थित महाराष्ट्र राज्य विघुत वितरण कंपनी के अधीक्षक अभियंता को दे सकते हैं.

इस दौरान राऊत ने बताया कि शहर में कुल 2 लाख 30 हजार 503 मीटर महल, गांधीबाग और सिविल लाइन में लगाए हैं. फौल्टी मीटर के कारण नागरिकों के बिल ज्यादा आ रहे हैं. लेकिन नागरिकों की शिकायतें भी कंपनी की ओर से नहीं ली जा रही हैं. 5.7.5 करार के अनुसार अच्छे मीटर बदलने का अधिकार कंपनी को नहीं था. बावजूद इसके मीटर बदले गए और जिसका भुगतान शहर के नागरिक कर रहे हैं.

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

एनएनडीएल कंपनी के पीआरओ दीपांशु खिरवटकर ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर में जितने भी मीटर लगाए गए हैं वह सिक्योर कंपनी के हैं. यह राष्ट्रीय स्तर की कंपनी है. हम नागरिकों से एक हजार रुपए मीटर लगाने के लेते हैं उसमें सभी खर्च दिए होते हैं. जबकि मीटर हमें 560 में आता है. उन्होंने शिकायत को लेकर बताया कि एसएनडीएल नागरिकों की लिखित शिकायत भी लेती है.

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges