Published On : Sun, May 2nd, 2021

बंगाल में फिर TMC! डेरेक ओ ब्रायन ने अमित शाह का बयान ट्वीट कर कसा तंज

Advertisement

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब साफ होने लगी है. दोपहर तक के रुझानों में तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर बंगाल में सरकार बनाती हुई दिख रही है. रुझानों में टीएमसी ने 200 के आंकड़े को पार कर लिया है. इन रुझानों के साथ ही अब बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है.

तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली दास्तीदार ने रविवार दोपहर को ट्वीट किया और लिखा कि दीदी ओ दीदी बोलने वाला दादा कहां गया? दादागीरी नहीं चलेगी, ये बांग्ला है बंगाल नहीं.

आपको बता दें कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर चुनावी रैलियां कीं, इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने ममता बनर्जी को हर बार दीदी ओ दीदी कहकर ही संबोधित किया. इसपर टीएमसी ने कई बार आपत्ति भी जाहिर की थी

दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा है. डेरेक ने अमित शाह का एक बयान ट्वीट किया है जिसमें अमित शाह दावा कर रहे हैं कि बीजेपी बंगाल में 200 सीटें जीतेगी. हालांकि, अभी के रुझान बता रहे हैं कि टीएमसी ही 200 से अधिक सीटें जीत रही हैं.

गौरतलब है कि बंगाल की 292 सीटों के लिए रविवार को नतीजे आ रहे हैं. बंगाल में बीजेपी ने इस बार पूरी जोर आजमाइश की थी. पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के तमाम दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे थे. बीजेपी को उम्मीद थी कि वह इस बार बंगाल में सरकार बना ही लेगी, लेकिन ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.