नागपुर. बेरोज़गारी से तंग आकर एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना वाडी पुलिस थाने के अंतर्गत घटी है। आकाश देवानंद ठाकुर (26) मृतक का नाम है। वह खडगाव रोड परिसर का निवासी है।
आकाश पहले एक निजी कार्यालय में काम करता था। लॉकडाउन के चलते उसकी नौकरी चली गई और वह बेरोज़गार हो गया। दूसरी नौकरी न मिलने के कारण वह अक्सर तनाव में रहता था। निराशा और नाकामी से परेशां आकाश ने अंत में आत्महत्या करने का निर्णय लिया।
शनिवार दोपहर को उसने घर के छत के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने उसे मृत अवस्था में पाकर तुरंत घटनास्थल की जानकारी पुलिस को दी। वाडी पुलिस जल्द घटनास्थल पर पहुंची।
पंचनामा करने के बाद शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र बचाने की मांग #NagpurNews #Democracy #CandleMarch #wangchuk #Congress
कबाड़ से छात्रों ने बनाई ईवी रेसिंग कार
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...
Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews
संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news





