
नागपुर. रिश्तेदार महिला के साथ प्रेम संबंध होने के शक के चलते एक एक युवक ने अपने मित्र के साथ मिलकर एक अन्य रिश्तेदार पर जानलेवा हमला किया। चाकू से वार करके उसे गंभीर रूप से ज़खमी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने महेंद्र उर्फ मुरली निलकंठ ढोके (35) के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। वह शोभाखेत परिसर का निवासी है। आरोपियों में पांचपावली निवासी शुभम शेषराव कटारे (25) और ठक्करग्राम निवासी नीतेश मोतिलाल दुर्गे (32) का समावेश है।
दरअसल मुरली और शुभम रिश्तेदार हैं। शुभम को शक था कि उसकी महिला रिश्तेदार के साथ मुरली का प्रेम संबंध था। इस बारे में चार दिन पहले शुभम ने मुरली को उस महिला से दूर रहने और बातचीत बंद करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों में बहस भी हुई। लेकिन शुभम की चेतावनी के बावजूद शनिवार को मुरली के उस महिला के साथ मिलने और फ़ोन पर बात करने की खबर शुभम तक पहुंची। इससे शुभम चिढ़ गया।
शनिवार को शाम 10.45 बजे के आस पास सुमारास मुरली मोमिनपुरा के बकरामंडी कत्लखाने के पहले मंजिले पर बैठा था। इस दौरान शुभम नीतेश के साथ वहां पर पहुंचा। बकरी को काटने में इस्तेमाल होने वाले चाकूसे शुभम ने मुरली पर जानलेवा हमला किया। पेट और पैरों पर वार करके गंभीर रूप से ज़खमी कर दिया। नीतेश ने भी मुरली पर ज़ोरदार प्रहार किया और इसके बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मुरली को इलाज के लिए अस्पताल में भरती किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews
वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak
अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews
रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra
निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...
भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news




