Published On : Mon, Jul 26th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

बेरोज़गारी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर. बेरोज़गारी से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना कपिलनगर पुलिस थाने के अंतर्गत घाटी है। किशनकुमार बालकिशन डोंगरे (32) मृतक का नाम है। वह गुलमोहर अपार्टमेंट, कामठी रोड के निवासी है। किशन नागपुर के एक फार्मा कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी बालाघाट में नौकरी करती है और बच्चों के साथ वहीं रहती है। पिछले साल के लॉकडाउन के दौरान किशन को नौकरी से निकल दिया गया। किशन दूसरी नौकरी की तलाश करने लगा लेकिन, कहीं भी उसे मौका नहीं मिला।

इसके चलते वह अक्सर तनाव में रहता था। शनिवार को किशन ने घर के पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर से किशन की ओर से कोई संदेश न मिलने पर उसके दोस्त रिश्तेदार चिंतित हो गए। शनिवार शाम को एक मित्र ने किशन को फोन लगाया, लेकिन उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तब वह मित्र किशन के घर पहुंचा और दरवाज़ा अंदर से बंद पाया।

जब उसे दाल में कुछ कला नज़र आया तब उस मित्र ने कपिलनगर पुलिस को मामले के जानकारी दी। पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और दरवाज़े को तोड़ दिया गया। जब पुलिस दाल और उसका मित्र अंदर दाखिल हुए तो उन्हें किशन का शव मिला। पंचनामा प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.