Published On : Thu, Nov 13th, 2014

चामोर्शी के आमराई परिसर में मिली बाघिन की लाश

Advertisement

Tiger
चामोर्शी (गढचिरोली)। गढचिरोली जिले में शहर से महज 3 कि.मी. की दूरी पर स्थित वैनगंगा नदी के घाट से सटे अमराई परिसर खेत में एक बाघिन का शव मिला. इस दौरान बाघिन को देखने के लिए लोगों की भारी उमड़ी थी.

इसकी जानकारी तत्काल वन परिक्षेत्राधिकारी शंकर गाजलवार को दी गई. वनविभाग के अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. प्राथमिक जांच के बाद वनविभाग ने बताया कि, मृत बाघिन की उम्र 5 से 6 वर्ष के करीब है. उसकी लंबाई 2.5 मीटर है. इस बाघिन के पेट का हिस्सा गीला होने के कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि, वह वैनगंगा नदी के पानी से आई होगी. उसके चंद्रपुर जिले से आने का अनुमान लगाया जा रहा है, किंतु उसकी मौत किन कारणों से हुई, इसका खुलासा देर शाम तक नहीं हो सका. इस बीच घटनास्थल पर उपवन संरक्षक हेमंतकुमार मीणा, उपविभागीय अधिकारी दीपक तिरपुडे. की मौजूदगी में पंचनामा किया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.