-मकरधोकड़ा उपक्षेत्र के उदासा बीट में मिली
-घटना रविवार की शाम 4 बजे सामने आई
-दो बाघों की लड़ाई में मौत का अनुमान
नागपुर: नागपुर वन विभाग के अंतर्गत उत्तर उमरेड वन परिक्षेत्र के तहत मकरधोकड़ा उपक्षेत्र के उदासा बीट में निजी खेत में बाघ की लाश मिली है. यह घटना रविवार शाम 4 बजे सामने आई.
स्थानीय किसानों ने घटना की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटनास्थल एवं उसके आसपास के 500 मीटर इलाके का निरीक्षण किया और इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके पश्चात एन.टी.सी.ए. की एस.ओ.पी. के अनुसार कार्रवाई की गई। घटनास्थल पर डॉ. भरत सिंह हाडा, उप वनसंरक्षक, नागपुर वन विभाग, एन.जी. चांदेवार, सहायक वन संरक्षक, एनटीसीए प्रतिनिधि अजिंक्य भाटकर, पी.सी.सी.एफ. प्रतिनिधि रोहित काक, वेटरनरी डॉक्टरों की टीम डॉ. समर्थ, डॉ. प्रमोद सपाटे, डॉ. स्वप्निल सोनवाने, डॉ. काकड़े; वन परिक्षेत्र अधिकारी ए.के. मडावी तथा वन कर्मचारी गण उपस्थित थे।
एन.टी.सी.ए. के एस.ओ.पी. के अनुसार घटना सूर्यास्त के समय होने की वजह से पोस्टमोर्टेम की प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे के बाद प्रारम्भ होगी। मृत बाघ एक नर है, जिसकी उम्र 2.5 वर्ष के आसपास है। बाघ के शव के कुछ हिस्सों में खून के निशान और घाव की वजह से अधिकारियों ने प्रारंभिक अनुमान यह लगाया है कि दूसरे नर बाघ के साथ लड़ाई में इसकी मौत हुई है। लेकिन पोस्टमोर्टेम की प्रक्रिया से पहले किसी ठोस नतीजे तक पहुंचना मुश्किल है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md...
RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity...
बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon
आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news









