Published On : Tue, Oct 7th, 2014

सावनेर में बढ़ने लगी घडी की टिक-टिक

Advertisement


किशोर चौधरी को नागरिकों का भारी समर्थन

Kishor chaudhari
सावनेर (नागपुर)।
सावनेर विधानसभा चुनाव में एक तरफा माना जानेवाला मुकाबला राष्ट्रवादी के किशोर चौधरी को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से रोचक होता नजर आ रहा है. राष्ट्रवादी के चुनाव चिन्ह घडी को निशानी बनाते हुए चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे किशोर चौधरी को भारी समर्थन मिल रहा है एवं क्षेत्र के विधायक से असंतुष्ट व विरोधक भारी संख्या में किशोर चौधरी का दामन थाम साथ खडे होने से दिन ब दिन किशोर चौधरी की ताकत बढ़ती जा रही है. जैसे-जैसे चुनावी समय करीब आते जाएगा इसमें और इजाफा होने के आसार है. एक समय आसान दिखने वाला मुकाबला अब काटे की टक्कर में परिवर्तित होता दिखाई दे रहा है. संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में घडी की टिक-टिक सुनाई पड़ने लगी है.

रांका के उम्मीदवार किशोर चौधरी एक झुंजारु नेता व जमिनी कार्यकर्ता के नाम से जाने जाते है. वही युवाओं में उनकी प्रतिमा व कार्यों की चर्चा रहती है. पंचायत चुनाव में अपने पैतृक गांव में सभी कद्दावर राष्ट्रिय दलों को पछाड़कर अपने राजनैतिक हुनर का परिचय प्रस्तुत कर अच्छे-अच्छों को सोचने पर मजबूर कर दिया था. महामार्ग, म.न.पा, पाईप लाइन, पीड़ित किसान तथा गांववासियों के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन कर सदा समस्याओं से लड़ने की प्रवृत्ती मतदाताओं को अपने ओर आकर्षित कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.