नागपुर: कामठी के रेलवे स्टेशन काउंटर पर टिकट दलाली करते छात्र समेत दो को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 3 आरक्षित टिकट 6120 रुपए और 2 मोबाइल 10 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है.
मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर के आशुतोष पांडेय और सहायक सुरक्षा आयुक्त ए. के. स्वामी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार आरोपी नागपुर से कामठी रेलवे स्टेशन आकर तत्काल टिकट बनाते हुए पकड़गए.
आरोपियों में से एक छात्र है जो रुपयों की लालच में टिकट दलाल के लिए नंबर लगाकर टिकट निकालते हुए पकड़ा गया. इसी के साथ ही एक अन्य छात्र भी है जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है. आरोपियों के नाम नेल्सन सुनील अल्फांसो और एम्ब्रोस संदीप चांदेकर है. दोनों नागपुर के रहनेवाले हैं.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





