नागपुर– मार्च 2020 में भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज बांग्लादेश में हो रही है। यह महिला दिव्यांग क्रिकेट पहली बार ही आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में नागपुर से तीन दिव्यांग महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
यह तीनो महिला खिलाडी क्रिकेटर गुरुदास राऊत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही है। चयनित हुए तीनों महिला खिलाड़ियों कल्पना सातपुते, मंगला अडमकर, पिंकी तोमर का सत्कार महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन फॉर डिसेबल्ड व् फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन नागपुर की ओर से किया गया।
इस दौरान नागेश सहारे, पंकज भोस्कर, नूतन उमरेडकर, अनिल कोटांगले, सचिन ठोंबरे, गुरुदास राऊत (इंटनेशनल क्रिकेटर ),सारंग चाफले, विनय यादव, नंदू आटे, जनक साहू, अजय यादव, रिंकेश बिसेन, शुभम सोनकुसरे की ओर से इन खिलाड़ियों को सत्कार किया गया. इसके साथ ही उन्हें सीरीज के लिए शुभकामनाएं दी गई।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
रोहित पवार का आंदोलन केवल दिखावा ...#news #latestnews #maharashtra #maharashtranews
कबाड़ से छात्र ने बनाई अनोखी याइक ...#news #latestnews #maharashtranews #maharashtra
कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची ...#news #crime #latestnews #maharashtra #maharashtranews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra








