गोंदिया/नागपुर: जिले के मोरगांव अर्जुनी में खेत में काम कर रहे मजदूरों पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में एक किसान की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है। घटना शनिवार सुबह 8 से 9 बजे के दरमियान की है। मोरगांव अर्जुनी तहसील के इटखेडा गांव की है।
यह गांव जंगल से सटा हुआ है। सुबह कुछ किसान खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक जंगल से आये भालू ने किसानो पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में खेत में काम कर रहे चार किसान गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए। हमला करने के बाद भालू जंगल में वापस लौट गया। गांव के लोगो को घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद घायलों को मोरगांव अर्जुनी के प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जिसमे से केशव झिलपे की रस्ते में ही मृत्यु हो गई। जबकि अन्य तीन किसान महादेव लोणारे, भागडकर और उसके बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया गया। घायलों को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
एक साल से बंद, एसटी बस सेवा ठप #vidarbhanews #buldhana #newsupdate #vidarbha...
दिनदहाड़े युवक की हत्या! #CrimeNews #MurderCase #PoliceInvestigation #MaharashtraNews #amravatinews
BJP नेता की विपक्ष ने की प्रशंसा #NagpurNews #MaharashtraPolitics #PoliticalNews #BJP #ShivSenaUBT
होटल व्यवसायी के खाते से 4.82 लाख की साइबर ठगी #vidarbhanews #nagpur...
कल्याण में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ #maharashtranews #kalyan #crimenews #maharashtra





