Published On : Tue, Jul 23rd, 2019

लापता भाइयों के शव मिले, तीन रिश्तेदार गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: जिले के महलगांव में पिछले सात दिनों से लापता दो भाइयों के शव उमरेड ताल्लुका से मिले हैं। उनके चेहरों को पत्थर मारकर कुचला गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हत्या के आरोप में उनके तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अपराध के पीछे पारिवारिक विवाद वजह लगती है।

मृतकों की पहचान संतोष सिंह तिलपितिया (24) और संगत सिंह तिलपितिया (22) के तौर पर हुई है। वे महलगांव के भीवपुर ताल्लुका के रहने वाले हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दशरथ सिंह तिलपितिया (26), जय सिंह तिलपितिया (42) और विक्की उर्फ मित्तू धाड़से (19) को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी उमरेड ताल्लुका के सिरसी के रहने वाले हैं।

Gold Rate
Aug 4 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने बताया कि संतोष सिंह और संगत सिंह 16 जुलाई से लापता थे और सिरसी पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। सोमवार को वन कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया कि बेल्लापार जंगल में दो शव पड़े हैं। अधिकारी ने बताया कि शवों के चेहरे को पत्थर मार मार कर कुचल दिया गया था जिससे वे बेहद विकृत हो गए थे। जांच के दौरान आरोपियों की भूमिका का पता चला जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement
ओबीसी मुद्दे पर कांग्रेस पर भाजपा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

ओबीसी मुद्दे पर कांग्रेस पर भाजपा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

परमबीर सिंह पर देशमुख ने उठाए सवाल #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

परमबीर सिंह पर देशमुख ने उठाए सवाल #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

उपचुनाव नतीजों से बदला जनमत का संकेत #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

उपचुनाव नतीजों से बदला जनमत का संकेत #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

कलमना पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी #Nagpur #NagpurNews #CrimeNews #Theft #ThiefArrested #CCTV

कलमना पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी #Nagpur #NagpurNews #CrimeNews #Theft #ThiefArrested...

'गूंगी गुड़िया' टिप्पणी पर भड़की एनसीपी #maharashtranews #solapur #newsupdate #maharashtra

'गूंगी गुड़िया' टिप्पणी पर भड़की एनसीपी #maharashtranews #solapur #newsupdate #maharashtra

जाफराबाद में गुटखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा #maharashtranews #jalna #newsupdate #maharashtra

जाफराबाद में गुटखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा #maharashtranews #jalna #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges