Published On : Thu, Mar 9th, 2017

काम में कोताही करनेवाले तीन पटवारी निलंबित

Advertisement
Suspended

Representational Pic

नागपुर: सरकारी काम में टालमटोल, देरी लगाने के साथ प्रमाण पत्रों में नाम बदलने के आवेदनों को लेकर की गई लेटलटीफी को लेकर जिलाधिकारी सचिन कुर्वे ने गंभीरता से लिया है। गुरुवार को उमरेड उप विभाग के तीन पटवारियों के निलंबन के आदेश जारी किए जाने की जानकारी जिलाधिकारी ने दी। निलंबित किए गए पटवारियों में एस.बी. गुजर, एस.जे. मुंढरे व डब्ल्यू. बी. शिंदे के खिलाफ यह कार्रवाई का आदेश उमरेड के राजस्व अधिकारी ने दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.बी. गुजर को अमोल वालके के खिलाफ मौजा खापरी में नाम में बदलाव करने संबंधित आवेदन 9 दिसंबर 2016 से प्रलंबित होने के साथ ऑन लाइन सातबारा तैयार नहीं करने की शिकायत की थी।

Gold Rate
July 29 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिकायत जांच के दौरान सही भी पाई गई थी। इसी तरह पटवारी एस.बी. मुंढरे को डायरी न लिखने, गांव नमूने निरीक्षण के दौरान समय का उल्लेख न करना, साथ ही अकृषक मांग के गांव दो के अनुसार ग्राम नमूने में सरकारी वसूली में अंतर पाए जाने को लेकर अनियमित्तता के तहत निलंबित किया गया। केवल यही नहीं डब्ल्यू.बी. शिंदे पर कैशबुक में वसूली न दर्ज करते हुए गलत आंकड़े भरने की खुलासा हुआ।

सरकारी वसूली का हिसाब असंतोषजनक पाए जाने और सुधार कार्य करने में देरी लगाने और ऑन लाइन सातबारा तैयार नहीं करने को लेकर यह कार्रवाई की गई। इन तीनों के खिलाफ नागरी सेवा नियम के तहत सरकारी सेवा से निलंबित करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया।

Advertisement
Advertisement
वैषाली नगर में आग का तांडव #nagpurnews #Fire #FireAccident  #WarehouseFire #TyreWarehouse #news

वैषाली नगर में आग का तांडव #nagpurnews #Fire #FireAccident #WarehouseFire #TyreWarehouse #news

Nagpur: डेली नीड्स दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी | CCTV में कैद चोर #NagpurNews  #CrimeNews #CCTV

Nagpur: डेली नीड्स दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी | CCTV में...

भगवान से माफी मांगकर मंदिर में चोरी! #NagpurNews #TempleTheft #CCTV#Crime #Temple #police #news

भगवान से माफी मांगकर मंदिर में चोरी! #NagpurNews #TempleTheft #CCTV#Crime #Temple #police...

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP  #MaharashtraNews #NagpurNews

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP #MaharashtraNews #NagpurNews

नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews  #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday #news

नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday...

चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert  #MaharashtraRain #Weather

चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert #MaharashtraRain #Weather

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges