Published On : Wed, Mar 8th, 2017

होली से पहले तीन शराब तस्कर दबोचे गए

Advertisement
Man Arrested

Representational Pic


नागपुर:
 होली से पहले शराब की तस्करी रोकने के उद्देश्य से आज तीन शराब तस्करों को राज्य उत्पादन शुल्क की टीम ने गिरफ्तार किया। नागपुर के राजाबक्षा हनुमान मंदिर के पास शराब में मिलावट करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से एक मारुति ओमनी कार, 115 विदेशी शराब बोतलें, 1500 शराब की बोतलों के नकली ढक्कन जब्त किए गए। दूसरी दबिश नागपुर जिले के भिवसेनखोरी में रहने वाले व्यक्ति पर दी गयी। इसे मोतीबाग से अपनी एक्टिवा दुपहिए में 110 लीटर महुआ शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। तीनों आरोपियों से कुल मिलाकर एक लाख उनचास हजार आठ सौ उन्सठ का माल जब्त किया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.