Published On : Thu, Apr 20th, 2017

ISIS के तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

Advertisement

3 ISIS suspects Arrested
मुंबई/लखनऊ (Mumbai/Lucknow):
पांच राज्यों की पुलिस टीमों ने आज एक संयुक्त अभियान में आईएसआईएस खुरासान मॉड्यूल के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया जो कथित तौर पर किसी बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इन लोगों की गिरफ्तारी के अलावा छह अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्तों :एटीएस: तथा आंध्र प्रदेश, पंजाब और बिहार पुलिस की टीमों ने संयुक्त अभियान में मुंब्रा : महाराष्ट्र:, जालंधर : पंजाब:, नरकटियागंज : बिहार:, बिजनौर और मुजफ्फरनगर : दोनों उत्तर प्रदेश : में छापे मारे।

उत्तर प्रदेश एटीएस के महानिरीक्षक असीम अरण ने नोएडा में एक बयान में कहा कि तीन लोगों को आतंकी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने कहा कि आईएसआईएस खुरासान मॉड्यूल से जुड़े आरोपी देश में कोई बड़ा हमला करने की साजिश रच रहे थे।

अरण ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से आईएसआईएस से जुड़े मुफ्ती फैजान और तनवीर को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुंबई के पास ठाणे जिले के मुंब्रा से नजीम शमशाद नामक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। पंजाब के जालंधर जनपद से मुजम्मिल नामक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि छह लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

अरण ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को नोएडा की एक अदालत में पेश किया जाएगा जहां एटीएस उन्हें लखनउ ले जाने के लिए उनका ट्रांजिट रिमांड मांगेगी । उनके पास से आईएसआईएस से संबद्ध महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Advertisement
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid #Crime

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident #newsupdate #news

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges