Published On : Mon, Dec 23rd, 2019

तीन जनवरी से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन का आयोजन

Advertisement

विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा भव्य आयोजन में देश विदेश के हजारों सिंधी सम्मिलित होंगे — मोटवानी

नागपुर: विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा 3 से 5 जनवरी 2020 को अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन का आयोजन पूणे में होने जा रहा है।।विश्व सिंधी सेवा संगम के नागपुर जिल्हे के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया ।

तीन दिवसीय अन्तराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में संस्था के संस्थापक गोपाल सजनानी,और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन डॉ राजू मनवानी द्वारा ऐतिहासिक आयोजन दुनिया के शीर्ष पर एक नया कीर्तिमान स्थापित होंगा।।जिसमे विश्व स्तर पर सिंधी समाज को आपस मे जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन डॉ राजू मनवानी के अनुसार सम्मेलन में सिंधी भाषा और सिंधी बोली के लिए प्रेरित करना।सिंधी समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना, सिंधी समाज मे सामाजिक कुरीतियों को रोकना, प्रतिभावान बच्चों को मंच उपलब्ध करवाना जैसे अहम मुदों पर विस्तृत चर्चा होंगी।

Advertisement

प्रताप मोटवानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में वह स्वयम तथा नागपुर सहित विदर्भ महाराष्ट्र से सैकड़ों सिंधी समाज के प्रतिनिधि और पूरे देश सहित,कनाडा,दुबई, अमेरिका, सिंगापुर,न्यूयार्क सहित अनेक देशों से भारी संख्या में प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

नागपुर से पदाधिकारी डॉ विन्की रुघवानी,संजय वाधवानी, एडवोकेट मीरा भम्भवानी, श्रीमती लता भागिया,प्रताप देवानी, नानकराम नेभवानी जगदीश मिहानी,जेसाभाऊ मोटवानी ,सहित अनेक सदस्य सम्मेलन में शामिल होंगे। अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन डॉ राजू मनवानी की पूरी टीम गत कई माहों से इस एतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम कर रही है।।

सम्मेलन में देश विदेश के सिंधी समाज की लोकप्रिय हस्तियां अतिथि के रूप में समिलित होकर विश्व के सिंधी समुदाय को मार्गदर्शन करेगी।। विश्व के सिंधी समाज को एकजुट संघठित करने और सिंधी समाज के उत्थान के लिये यह सम्मेलन ऐतिहासिक होंगा।।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.