Published On : Mon, May 17th, 2021

ज़हर खाकर तीन ने की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर. शहर में अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. नंदनवन पुलिस थाने के अंतर्गत आदर्शनगर झोपडपट्टी निवासी मंगेश नामदेव वाघाडे (32) ने शुक्रवार रात को घर में ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली.

परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया. रविवार दोपहर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दुसरी घटना गणेशपेठ थाने के अंतर्गत गंजीपेठ परिसर में घटी. मृतक का नाम आकाश राजूसिंग ठाकुर (33) है. आकाश ने 13 मई के दोपहर को घर में ज़हर खा ली.

उसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भरती कराया गया. रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तिसरी घटना बेलतरोडी पुलिस थाने के अंतर्गत घटी. मृतक मनीषनगर निवासी शुभम रामेश्वर मुनेश्वर (23) है. शुक्रवार रात को 10 बजे के आस पास शुभम रामटेकेनगर नाले के निकट बेहोश अवस्था में स्थानीय लोगों को मिला. उसे जल्द अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में जाँच के दौरान उसके ज़हर खाने की बात सामने आई. रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आत्महत्या के तीनों मामलों में पुलिस एवं परिजनों को यह कदम उठाने का कारण समझ में नहीं आया है. पुलिस ने तीनों मामलों में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.