Published On : Thu, Feb 15th, 2018

डकैती की तैयारी में बैठे तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

Crime

नागपुर : नागपुर टुडे तहसील पुलिस थाना अंतर्गत डकैती की तैयारी में बैठे तीन आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा। पकड़े गए आरोपियों में सुदेश पुरुषोत्तम कनोजे उम्र 20 साल, रोहित बुंदेला ग्रावकर उम्र 21 साल और चेतन संतोष ग्वालवंशी उम्र 21 साल ठक्करग्राम पांचपावली निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसील पुलिस थाना के उपनिरिक्षक टी एम ढ़ाकुलकर सहयोगी के साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दादरा पुल भामखेड़ा परिसर में कुछ बदमाश डकैती की तैयारी में बैठे हैं। ढाकुलकर सहयोगियों के साथ घटनास्थल पहुंचकर आरोपी सुदेश कनौजे, रोहित ग्रावकर और चेतन ग्वालवंशी को धर दबोचा।

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इन तीनों आरोपियों से चाकु, सरौता, अड़कित्ता, रस्सी,मिर्ची पाउडर, लोहे की रॉड और दुपहिया वाहन क्रमांक – MH 31 CW 9483 सहित करीब 30 हजार रुपए का माल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ तहसील थाने में डकैती के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच तहसील पुलिस कर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.