Published On : Mon, Jan 23rd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव को जान से मारने की धमकी, नागपुर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Advertisement

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव को धमकी भरे फोन आ रहे हैं. इसके बाद नागपुर पुलिस ने उस जगह की सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां वे ठहरे हुए हैं. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को उनके सामने अपने चमत्कारों को दिखाने की चुनौती दी थी.

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री मन की बात जान लेने का दावा करते हैं. इसी महीने वह नागपुर में ‘श्रीराम चरित्र कथा’ करने गए थे. लेकिन यहां उन्हें अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने खुला चैलेंज दिया कि धीरेंद्र शास्त्री उनके सामने अपनी सिद्धियां करके दिखाएं. कहा गया कि ऐसा कर देंगे तो शास्त्री को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे.

मामला तब दिलचस्प हो गया जब इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा दो दिन पहले ही समाप्त कर दी और चले आए. इसे लेकर दावा किया गया कि धीरेद्र शास्त्री ने डरकर कथा जल्दी समाप्त कर दी. कहा गया कि धीरेंद्र शास्त्री डर गए. उधर धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से बताया गया कि कार्यक्रम में कटौती पहले से ही तय थी.

Advertisement

धीरेंद्र शास्त्री को मिल रहा समर्थन

धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों पर सवालों के बीच उनके समर्थन में बहुत सी आवाजें सामने आई हैं. मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने धीरेंद्र शास्त्री ने धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में तो यहां तक कह दिया कि उन पर सवाल उठाने वाले देशद्रोही हैं.

उधर दिल्ली में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में लोगों के साथ सड़क पर उतरे. कपिल मिश्रा ने कहा कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है कि बागेश्वर महाराज धर्म परिवर्तन और लव जिहाद क्यों रोक रहे हैं.

विरोध में भी लोग
धीरेंद्र शास्त्री के विरोधियों में सबसे मजबूत आवाज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की है. शंकराचार्य ने कहा कि अगर धीरेंद्र शास्त्री में इतना ही चमत्कार है तो जोशीमठ में हो रही तबाही को रोककर दिखाएं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.