Published On : Sat, Feb 18th, 2017

Video: अबकी बार, मनपा में काँग्रेस की सरकार – विकास ठाकरे

Advertisement


नागपुर: 
नागपुर महानगर पालिका चुनाव में राजनीतिक दल और प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार अभियान ज़ोरदार तरीके से शुरू है। शहर में मुख्य मुकाबला बीजेपी और काँग्रेस के इर्दगिर्द ही दिखायी पड़ रहा है। ऐसे में नेतागण विरोधियों पर शाब्दिक हमले कर रहे हैं। काँग्रेस पार्टी की कमान शहराध्यक्ष और नागपुर महानगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष विकास ठाकरे के हाथ में है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद से वह लगातार शहर में पार्टी को मजबूत करने के काम में जुटे हैं। मनपा चुनाव में खुद भी प्रभाग 37 से चुनाव लड़ रहे ठाकरे ने नागपुर टुडे से की गयी ख़ास बातचीत में मनपा चुनाव की जीत का दावा किया।

ठाकरे के मुताबिक जनता से मनपा की सत्ता की चाभी काँग्रेस के हाथों में सौपने का पक्का मन बना लिया है। बीते 10 वर्ष के बीजेपी शासनकाल में जनता के साथ हुए अन्याय को दूर करने का वादा उन्होंने अपनी पार्टी की तरफ़ से जनता से किया है। ठाकरे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था, प्रॉपर्टी टैक्स की बढ़ोत्तरी, स्टार बस और रास्तों के निर्माण से जुड़ी योजनाओं की विफलता जनता के बीच बता रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.