Published On : Mon, Aug 17th, 2020

कोरोना संक्रमित होने पर सबसे पहले दिखेगा यह लक्षण, क्रम की हुई पहचान

Advertisement

न्युयार्क: कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका के शोधकर्ता को बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिका के शोधकर्ताओं ने अब कोरोना के लक्षणों का क्रम पहचान लिया है, जिसकी सहायता से ये पता लगाना आसान हो जाएगा किसी व्यक्ति को कोरोना है या नहीं। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बताए गए लक्षणों का क्रम तैयार कर लिया है।

शोधकर्ताओं के कोविड-19 के लक्षणों के क्रम के बारे में जो जानकारी दी वो इस प्रकार है, अगर कोई शख्स कोरोना से संक्रमित है तो सबसे पहले उसे बुखार महसूस होगा, उसके बाद खांसी, मांसपेशियों में दर्द और फिर जी मचलना, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। कोरोना वायरस के लक्षणों को जानने से ये फायदा हो सकता है कि अब कोरोना संक्रमित शख्स को इलाज के लिए जल्द अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा। यह नया शोध फ्रंटियर्स इन पब्लिक हेल्थ नाम की पत्रिका में छपा है, जिसके मुताबिक लक्षणों का क्रम पता चलने से डॉक्टर, मरीज के इलाज की योजना आसानी से बना सकता है।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

डॉक्टर्स का कहना है कि क्रम पता चलने से इस बीमारी को समय से पहले भी नियंत्रित किया जा सकता है। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोध लेखक पीटर कुन का कहना है कि इस क्रम की मदद से विशेष तौर पर यह जानना आसान हो जाएगा कि हम कोरोना जैसी फ्लू बीमारियों से कब पार हो जाएंगे।

इसके अलावा शोध के अन्य लेखक जोसेफ लार्सन ने कहा कि क्रम पहचानने से मरीज के इलाज के लिए सही दृष्टिकोण मिल जाएगा और इलाज में परेशानी नहीं आएगी। बुखार और खांसी अक्सर अलग-अलग सांस की बीमारियों से जुड़े होते हैं, जिनमें मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) और सार्स भी शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.