Published On : Wed, Sep 26th, 2018

16 की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस का किया था रेप, बोली- ‘सोते समय इतनी तेज दर्द हुआ जैसे…’

Advertisement

जबसे MeToo कैंपेन शुरू हुआ है तबसे बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने ऊपर हुए यौन शोषण पर खुलकर बात करने लगी हैं । हाल ही में एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी ने आपबीती सुनाई । उनके इस खुलासे के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री और आम लोगाें को झटका लगा है ।

पद्मा लक्ष्मी ने बताया कि पहले 7 साल की उम्र में एक रिश्तेदार ने उनका यौन शोषण किया था। पद्मा ने कहा, ‘मैंने जब ये बात अपनी मम्मी और सौतेले पिता को बताई तो उन्होंने मुझे कुछ सालों के लिए भारत भेज दिया था। फिर 16 साल की उम्र में मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने मेरा रेप किया था ।’

उन्होंने बताया, ’16 की उम्र में मैं 23 साल के एक लड़के को डेट कर रही थी। कुछ महीने के रिलेशन के बाद उसने मेरा यौन शोषण किया । उस समय डेट रेप पर ज्यादा चर्चा नहीं होती थी ।’ लक्ष्मी उस वक्त लॉस एंजेल्स के एक मॉल में पार्ट टाइम जॉब करती थीं ।

वो लड़का अक्सर वहां आया करता था और उनके साथ फ्लर्ट करता था । इसके बाद दोनों रिलेशन में आ गए । इसी दौरान उसने पद्मा को असॉल्ट किया। ये सब तब हुआ था जब वो सो रही थीं । पद्मा ने कहा, ‘हम ऐसे समय इंटिमेट हुए जब वो जानता था कि मैं वर्जिन हूं ।’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘तीन दशक पहले एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान मैं उसके साथ थी। मैं थकी हुई थी और उसी के अपार्टमेंट में सो गई । अगले दिन मुझे बहुत जोर का दर्द हुआ । ऐसा लगा जैसे किसी ने मेरे जांघ के बीच में ब्लेड मारा हो। वो मेरे ऊपर था । मैंने उससे पूछा कि तुम क्या कर रहा है । उसने कहा कि ये दर्द बस थोड़ी देर के लिए होगा ।’

‘मैंने उससे कहा कि प्लीज मुझे छोड़ दो । मैं चीखकर रोने लगी । वो दर्द असहनीय था । उसने कहा कि मैं सो जाऊंगी तो दर्द कम हो जाएगा । बाद में उसने मुझे घर तक छोड़ा ।’ पद्मा लक्ष्मी को तब लगा कि अगर वो रेप की बात किसी को बतातीं तो लोग पूछते कि उस रात वो उसके अपार्टमेंट में क्या करने गई थीं ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.