Published On : Fri, Aug 9th, 2019

सदर में ठिकाना लाउंज के हुक्का पार्लर पर छापा

Advertisement

नागपुर. डीसीपी जोन 2 विनीता साहू को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस दस्ते ने सदर थाना क्षेत्र में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा. बताया जाता है कि यहां बड़ी संख्या में युवा प्रतिबंधित हुक्का पी रहे थे.

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट द्वारा हर्बल हुक्का बहाल करने के बाद शहर भर में दोबारा हुक्का पार्लर शुरू हो गए हैं. जो लोग चोरी छुपे हुक्का उपलब्ध करवाते थे उन लोगों ने भी खुलेआम व्यापार शुरू कर दिया है.

गुरुवार की रात डीसीपी साहू को जानकारी मिली कि सदर के माउंट रोड पर ठिकाना नामक लाउंज में खुलेआम हुक्का चल रहा है. उन्होंने तुरंत अपने कार्यालय के स्टाफ को छापा मारने के आदेश दिए.

सब इंस्पेक्टर राजेंद्र घुगे और कांस्टेबल रेमंड जेम्स ने ठिकाना पर छापा मारा. वहां 10 से 12 युवक हुक्का पीते हुए मिले. ठिकाना के संचालक शुभम जैन होने की जानकारी मिली है.

Advertisement

सदर पुलिस को सूचना दी गई. खबर मिलते ही सदर के इंस्पेक्टर महेश बंसोड़े अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्के के पॉट, फ्लेवर और अन्य सामान जब्त किया. यहां सभी हुक्के में प्रतिबंधित फ्लेवर डालकर हुक्के का सेवन किया जा रहा था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.