Published On : Wed, Dec 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सूने घर से 2.15 लाख का माल उड़ा ले गए चोर

Advertisement

नागपुर: नंदनवन पुलिस थाना अंतर्गत हिवरी नगर परिसर में एक सूने घर में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने करीब 2.15 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर लिया। इस वारदात के समय पूरा परिवार घर को ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया हुआ था।

नंदनवन पुलिस थाना अंतर्गत फरियादी हिवरी नगर निवासी तिलक राज भगवानदास आहूजा (39) 3 दिसंबर को अपने घर को ताला लगाकर परिवार सहित किसी काम से बाहर गए हुए थे।

Gold Rate
Mar 7th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,62,500/-
Gold 22 KT ₹ 1,51,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,69,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी 50 हजार सहित करीब 2 लाख 1 हजार के माल पर हाथ साफ कर लिया।

अगले दिन जब पूरा परिवार घर पहुंचा तब उन्हें इस चोरी की बात का पता चला और इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement