नागपुर: कलमना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब 2.15 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कलमना पुलिस स्टेशन अंतर्गत प्लाट नंबर 35, एकता नगर निवासी फरियादी आशा शालिकराम सातपुते (55) अपने घर को ताला लगाकर पुराना कामठी पटेल लॉन में कैटरिंग के काम में गई हुई थी।
उसी दौरान अज्ञात चौरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बेडरूम में रखी आलमारी के लॉकर से नगदी समेत करीब 2.15 लाख रुपए का माल चुरा लिया। शाम को जब वे घर लौटीं तब उन्हें घर के ताले टूटे हुए नजर आए और घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ दिखाई दिया।
जिसके बाद उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news...
खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime
नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, 9 चोरी के मामलों का खुलासा.. #nagpurnews...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 12 JUNE 2026 #news...
ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE 4








